फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ली सीएए बवाल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हुए उपद्रव का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों से वार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गुनहगारों को किसी भी सूरत में न बख्शें और बेकसूरों का उत्पीड़न न किया जाए।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र के मदीना चौक, कच्ची सड़क, मीनाक्षी चौक व महावीर चौक पर जबरदस्त पथराव, तोड़फोड़, फायरिंग व आगजनी की गई थी। इसमें 50 से अधिक वाहन फूंक डाले गए थे, जबकि सार्वजनिक संपत्ति का भी नुकसान हुआ था। अब तक कुल 46 मुकदमे दर्ज करते हुए अब तक 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो सौ से अधिक उपद्रवियों को वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिह्नित भी किया जा चुका है।
मंगलवार रात मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एसएसपी अभिषेक यादव एवं अन्य अफसरों से बवाल की जानकारी ली। उन्होंनेे अब तक चिह्नित किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बवाल के गुनहगारों को किसी भी सूरत में नहीं बचने देने और बेकसूरों का उत्पीड़न नहीं किए जाने के भी निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी करने और बेकसूरों किसी भी हालत में जेल नहीं भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

---
बवाल के आरोपी चिह्नित, वारंट लेकर घोषित होगा इनाम
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर शहर क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कई आरोपी चिह्नित कर लिए हैं। जिनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के गिरफ्तार नहीं होने पर कोर्ट से उनके वारंट कराकर इनाम घोषित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। संभावना है कि इनके खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कुछ लोगों को फुटेज के माध्यम से चिह्नित किया गया है, विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें