फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में पुलिस बर्बरता की जांच कराएं मुख्यमंत्री: मदनी

विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में पैगंबर के अपमान के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मदनी ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई में दो बेकसूर युवकों की जान गई है।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि रांची में पैगंबर मोहम्मद के अपमान के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन में पुलिस की बर्बरता में मो. मुदस्सिर और मो. साहिल नामक दो युवक शहीद हो गए। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री से प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वालों की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मौलाना मदनी ने कहा कि मानवीय संवेदना के नाते जमीयत की तरफ से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। रकम उनके खातों में भेजी गई है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह भी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि आशा है कि मुख्यमंत्री ने जो कमेटी गठित की है वह निष्पक्ष जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें