फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं पर शीघ्र होगा कार्य शुरू : दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं पर शीघ्र होगा कार्य शुरू : दुबे
विज्ञापन

मोरना। पौराणिक शुकतीर्थ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास योजनाओं पर कार्य इसी सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। लखनऊ से आए सी एंड डीएस यूपी जल निगम के निदेशक जीसी दुबे ने योजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर यह बात कही। तीर्थनगरी को भव्य रूप देने को सबसे पहले स्वामी कल्याणदेव तिराहे पर आकर्षक नक्काशी से सजा द्वार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 15वीं पुण्यतिथि पर शुकतीर्थ पधारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जुलाई को धार्मिक नगरी के विकास से जुड़ी जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था, उनके कार्य एक सप्ताह में प्रारंभ हो जाएंगे। पर्यटन विभाग के अंतर्गत मिली योजना के निर्माण का जिम्मा सी एंड डी यूनिट 31 जल निगम गाजियाबाद को दिया गया है। लखनऊ से सी एंड डीएस यूपी जल निगम के निदेशक जीसी दुबे और महाप्रबंधक एन वन इंजीनियर बानी सिंह ने रविवार को शुकतीर्थ में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शुकतीर्थ में स्वामी कल्याणदेव मुख्य द्वार भव्य बनाया जाएगा। दुबे ने बताया कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराया जाएगा। प्रयागराज कुंभ में मुख्य अभियंता का दायित्व निभाते हुए दुबे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित किया गया था। निदेशक ने अभियंता टीम के साथ गंगा घाट, कारगिल स्मारक रोड, तीर्थ की सड़कों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व, भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। वट वृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर के दर्शन किए। कथा व्यास आशीष माधव शास्त्री ने तीर्थ महिमा बताई। प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम सिंह बालियान, संदीप बालियान, अमित कुमार, अरुण धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें