फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भगत सिंह की तुलना आतंकी संगठन हमास से करने को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। संगठन के कार्यकर्ताओं का सांसद के घर जाने के लिए कूच करने की सूचना पाकर पुलिस उनके घर जा पहुंची। उन्हें नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन


हाल ही में सांसद इमरान मसूद ने भगत सिंह की तुलना आतंकी संगठन हमास से करने वाला बयान दिया था। इसी का विरोध जताते हुए छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ता सांसद के घर के लिए दोपहर में कूच रहे थे। जानकारी पाकर छपार थाना पुलिस कार्यकर्ताओं के घर पहुंची और सहारनपुर नहीं जाने के लिए मनाया। कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को डीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजीव, आनंद, सागर, हिमांशु, रवि, पवन, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें