बुढाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की गोष्ठी में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार की नीति से बर्बाद हो जाएंगे दवा व्यापारी- सुभाष
बुढ़ाना। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह एवं विचार गोष्ठी में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के नामित सदस्य सुभाष चौहान ने ई-फार्मेसी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति से दवा व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
एक वैंक्वेट हॉल में सोमवार को एसोसिएशन की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि ई-फार्मेसी का चलन बढ़ता जा रहा है। कहा कि ऑनलाइन आने वाली दवाईयां अधिकतर नकली होती हैं। नकली दवाईयों से जान जाने का खतरा बढ़ता जा रहा है। सरकार की गलत नीति के कारण दवा व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने ई-फार्मेसी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दवाई बिल से खरीदें व बिल से ही बेचेंगे तो कभी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी उर्फ टीटन ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। मेरठ में ऑनलाइन कंपनियां अपने पैर पसार चुकी हैं। होलसेल व रिटेल दवा विक्रेताओं को एक साथ मिलकर चलना चाहिए। प्रमोद मित्तल ने सेल टैक्स में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आनंद त्यागी, जयसिंह सैनी, अनिल कात्यान, मनोज भारद्वाज, संदीप सैनी, इस्लाम, अमित चौधरी, विनोद सैनी, विकास त्यागी व ठा. लोकेश सिंह सहित सभी मेडिकल स्टोर मालिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सैनी ने तथा संचालन एसोसिएशन के महामंत्री संजय गुप्ता ने किया।