फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व स्कूटी समेत दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी खालापार में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी के साथ दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मोहल्ला खालापार से भी एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया, जिसके गोदाम से कटी हुई बाइक बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान दक्षिणी खालापार में दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों को पकड़ा। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक आबिद उर्फ मोनू पुत्र मेहर इलाही व शावेज पुत्र अनीस निवासीगण शाहबुद्दीनपुर रोड हैं, जिनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें व एक स्कूटी बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइकें मोहल्ला खालापार निवासी कबाड़ी लियाकत पुत्र फारूख को बेचे जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी लियाकत के घर पर छापा मारकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसआई के अनुसार लियाकत के गोदाम से भी एक कटी बाइक का इंजन, दो पहिये, फ्रेम व शॉकर आदि सामान बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें