फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व संध्या पर चला चेकिंग अभियान, पैदल गश्त हुई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर शहर के साथ ही जिले भर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में रहने एवं पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिले भर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। शहर में बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थलों पर चेकिंग की गई। अभियान में डॉग स्क्वॉड के साथ ही बम डिस्पोजल टीम एवं फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट भी शामिल रहे। संदिग्ध लोगों की तलाशी लिए जाने के साथ ही उनके सामान की भी जांच की गई। वहीं, होटलों में भी चेकिंग अभियान चलाते हुए वहां ठहरे लोगों की जांच कर उनकी आईडी चेक की गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर शहर क्षेत्र के तीनों थानों के प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी ने बताया कि एहतियातन जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते हुए सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में रहने और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

----
परेड में शामिल होंगी पीआरवी की महिला पुलिसकर्मी
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में होने वाली परेड में इस बार डायल-112 की पीआरवी पर तैनात महिला आरक्षी भी शामिल होंगी। डायल-112 में हाल ही में 30 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें से 24 महिला पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी और छह को रिजर्व में रखा गया है। शहर में चार पीआरवी के साथ ही खतौली एवं बुढ़ाना में एक-एक पीआरवी पर इन महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि परेड में फिलहाल महिला आरक्षियों से सुसज्जित एक पीआरवी को शामिल किया गया है। आला अफसरों के आदेश पर इनकी संख्या में इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन

---
पुलिस की शान रहीं थ्री-नॉट-थ्री को अंतिम विदाई
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस महकमे की शान रही थ्री-नॉट-थ्री रायफल को भी अंतिम विदाई दी जाएगी। जिले के सभी पुलिस थानों में करीब सात सौ थ्री-नॉट-थ्री रायफल हैं, जिन्हें शासन के आदेश पर सेमी आटोमेटिक इंसास रायफल से बदल दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में अंतिम बार थ्री-नॉट-थ्री को शामिल कर सलामी देने के बाद इन्हें शस्त्रागार में जमा कर दिया जाएगा। बाद में सभी थ्री-नॉट-थ्री रायफल सीतापुर भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें