फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल स्मारक पर चौरी चोरा शताब्दी महोत्सव मनाया गया

विज्ञापन
तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल स्मारक गंगा घाट पर चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाया गया। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल स्मारक गंगा घाट पर चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाया गया। गुरुदेव संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय व स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज के स्कूली छात्र-छात्राओं ने तीर्थनगरी में प्रभात फेरी निकालते हुए कारगिल स्मारक पर जाकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। पूर्व सैनिकों ने शहीद भगतसिंह व कारगिल स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि युवाओं को शहीद भगतसिंह के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रप्रेम के लिए समर्पित कर दिया था। चौरी चौरा की घटना एक एतिहासिक घटना थी, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। इस दौरान परियोजना निदेशक जयसिंह यादव ,तहसीलदार अभिषेक साही, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, योगेश त्यागी कोऑर्डिनेटर, अमित कौशिक एडीओ, पंचायत, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश कानूनगो, पंकज पटवारी, जय वीर सिंह सचिव व पूर्व सैनिक हरि प्रकाश चौहान, मांगेराम, सुधीश फौजी, विनोद चेयरमैन, राणा मास्टर, महेश कुमार सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें