फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Panchayat: मंच से गरजे चौधरी नरेश टिकैत-हम विरोधी हो सकते हैं, गद्दारी का दाग बर्दाश्त नहीं!

Sat, 03 May 2025 08:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ अभद्रता मामले में जीआईसी में पंचायत की गई। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हम विरोधी हो सकते हैं लेकिन गद्दार होने का देशद्रोही होने का दाग बर्दाश्त नहीं कर सकते। 
 
विज्ञापन
मंच पर नरेश टिकैत व सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन गद्दार नहीं। हम अपनी जान दे देंगे, लेकिन गद्दारी वाला दाग बर्दाश्त नहीं कर सकते।  किसान मजदूरों के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी।  कुछ लोगों ने ही गलत व्यवहार किया था, समाज में ऐसा करना गलत है। 

विज्ञापन

 

इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित पंचायत में टिकैत ने कहा कि उन्होंने शेर के मुंह में हाथ डाल दिया है, इस बार छोड़ दिए। अब कोई मुकदमा नहीं कराना चाहते, मुकदमा तो बुजदिल करते हैं। अगर कहीं किसान-मजदूरों के सम्मान को ठेस पहुंचती है तो एकजुट हो जाएं।

किसानों के सहयोग से सब बौने साबित हो गए। हमारा मकसद किसी मांग को लेकर यहां आना नहीं था, किसान-मजदूरों की अपनी ताकत दिखाने का भी था। किसान किसी से कमजोर नहीं है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar Panchayat: किसान-मजदूर सम्मान पंचायत में जुटी भीड़, गूंजी ललकार, एक आरोपी पकड़ा, माफी मांगी 

पंचायत में शामिल भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
टिकैत बोले, किसी को परेशानी तो हमें खेद
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने टाउनहॉल में कहा कि यह अचानक हुआ। किसानों इस तरह नहीं आना चाहते थे, लेकिन मजबूरी हो गई थी। शहर की जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा गया। इसके बावजूद अगर किसी को परेशानी हुई हो तो वह खेद भी जताते हैं। हमारे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर दिया गया। शहर में किसी व्यक्ति का अगर कोई नुकसान हुआ है तो वह हमें जानकारी दें, इसका भुगतान संगठन की ओर से कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत - फोटो : अमर उजाला
आतंकवादियों को लगेंगी सात-सात गोली : टिकैत 
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादियों को ढूंढकर एनकाउंटर कर देना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है, इसमें आम जनता क्या कर सकती है। भाजपा में एक या दो प्रतिशत लोग ही गलत मानसिकता के हैं। पुलिस-प्रशासन को खुद जांच करें, हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें