चरथावल की टीम बनी चैंपियन
मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जनपद की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन चरथावल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम रही। विजेता खिलाड़ियों को जिला अग्रणी प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अग्रणी महाप्रबंधक अमित बुंदेला रहे। जिला बालिका शिक्षा समन्वयक डॉक्टर पंकज कुमार वशिष्ठ ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्राओं को अपने परिवार, स्कूल, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करना है। खेलों के आधार पर चरथावल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन, डिस्कस, गोला फेंक आदि खेलों के विजेताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। संचालन सोविंदर कुमार बालियान ने किया। वार्डन बबीता रानी, रश्मि रानी सीमा गुप्ता, दीपा, वंदना शर्मा अनीता सोलंकी, गीता रानी आशा गुप्ता खेल शिक्षिकाएं मोनिका रानी, सीमा त्यागी, अमरीन जिलानी शकुंतला देवी, सरिता रानी, शिल्पा सैनी अजीत कुमार, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, अनुज कुमार, विजय कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, सुकेश कुमार व विनीत कुमार मौजूद रहे।