फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी में चरथावल ने सहारनपुर को हराया

विज्ञापन
डीएवी डिग्री कालेज में आयोजित हॉकी टूर्नामेटं में विजयी खिलाडीयों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हाकी में चरथावल ने सहारनपुर को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रथम प्रदीप तोमर मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट का फाइनल चरथावल ने सहारनपुर को हराकर जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने दिवंगत हाकी खिलाड़ी प्रदीप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि हाकी में जिले का स्वर्णिम इतिहास है। हाकी टूर्नामेंट के आयोजन से युवा प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों से अतिथि ने परिचय लिया। पहले मैच में चरथावल टीम ने मेरठ को शिकस्त दी। दूसरे मैच में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और डीएवी कॉलेज पर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में बच्चू भाई क्लब मुजफ्फरनगर की टीम चरथावल से हार गई। फाइनल मैच में चरथावल टीम ने सहारनपुर टीम को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। हाकी कोच विजय, सत्यकाम तोमर, यशपाल सिंह, अश्वनी कुमार शर्मा, विजय बाटा, अजय जैमिनी, आंनदपाल सिंह आर्य, जेएस तोमर, संदीप तोमर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें