मुजफ्फरनगर। एसआईआर के नोटिस लोगों के लिए जी का जंजाल साबित हो रहे हैं। नोटिस तो मिल गए लेकिन पुराने दस्तावेज ढूंढे से नहीं मिल रहे। 2003 से पहली वोटर लिस्ट का रिकॉर्ड तलाश करने के लिए लोग इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं।
सरकुलर रोड स्थित बीएसए कार्यालय पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। मिमलाना, मल्हूपुरा समेत अन्य क्षेत्रों के लोग यहां दिनभर डटे रहे। महिलाओं ने बताया कि उनके पास वोट बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नोटिस आए है। यहां पहुंची तो उनसे पेन कार्ड मांगे जा रहे है, जबकि उन्हें पेन कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शामली के कैराना से आए नफीस ने कहा कि पहले जिला एक था। इस उम्मीद में चले आए कि पुरानी वोटर लिस्ट भी चुनाव कार्यालय में मिल जाएगी लेकिन कागज नहीं मिले। अब अपनी पहचान साबित करना मुश्किल हो रहा है।