फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के चैंबर पर लिखे शब्दों से अधिवक्ताओं में रोष 

Fri, 03 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वकील के चैंबर की फोटो लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चैंबर की दीवार पर रात के समय असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक शब्द लिख दिए गए। जिससे अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का वकीलों आश्वासन दिया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं भाजपाइयों के अलावा हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे कचहरी में अधिवक्ता अपने चैंबरों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। कचहरी पहुंचे गांव ढ़ांसरी निवासी अधिवक्ता एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र नागर के चैंबर की दीवार पर देश के बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए थे। इससे अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। बार संघ के अधिवक्तागण मौके पर एकत्र हो गए और रोष प्रकट किया। अधिवक्ता वीरेंद्र नागर ने मामले की जानकारी फोन पर सीओ एसकेएस प्रताप को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्दों की वीडियोग्राफी कराई। सीओ भी मौके पर पहुंच गए थे।

अधिवक्ता वीरेन्द्र नागर ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विहिप नेता डा. सतीश कुमार खटीक, भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी का कहना है कि जिन असामाजिक तत्वों ने शब्द लिखे हैं। पुलिस प्रशासन को जांच कर ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाए। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि किसी असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक शब्दों को लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन


जांच कराकर ऐेसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का कहना है कि जिस किसी ने देश के प्रति ये आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं। उसे गिरफ्तार उसके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। सभासद एवं आप पार्टी के नेता डा. मुशर्रत नबी का कहना है कि मुस्लिमों के लिए भारत देश सबसे प्यारा है। जिस किसी व्यक्ति ने ऐेसे शब्दों को लिखकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। पुलिस प्रशासन जांच कर ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें