फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आइजीएल कंपनी के विरुद्ध चेयरपर्सन ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गैस पाइप लाइन डालने के लिए बिना अनुमति सड़क खोदने से नाराज पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खोदे जा रहे गड्ढों से पालिका को हुई राजस्व क्षति का भी आंकलन करने का निर्देश दिया है।
वर्ष 2023 से पाइप लाइन डालने को सड़क खोदे जाने के लिए पालिका से एनओसी नहीं ली गई। बावजूद सोमवार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पटेल नगर स्थित आवास के सामने से ही सड़क खोद दी गई। सभासदों के विरोध से मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि पटेल नगर स्थित सड़क छह माह पहले ही निर्मित कराई गई थी। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ईओ ने बताया कि निर्माण विभाग से मामले में जांच कर आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें