फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लाखों की मशीन कबाड़ देखकर नाराज हुई चेयरपर्सन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन ने टाउन हाॅल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वेजिटेबिल कंपोस्ट प्रोसेसिंग मशीन कबाड़ होता देखकर वह नाराज हो गईं। उन्होंने मशीन को कबाड़ से निकाल कूकड़ा मंडी में स्थापित कराने के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई।
बृहस्पतिवार को टाउनहाॅल पहुंची पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सबसे पहले पार्क नंबर एक की बाउंड्री निर्माण का जायजा लिया। पार्क में दुपहिया वाहनों की पार्किंग देखकर नाराजगी जताई। रिकॉर्ड रूम प्रभारी लिपिक तनवीर आलम को वाहन हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गेट नंबर दो को बंद रखने और टाउनहाल में दो गार्ड तैनात करने के लिए भी निर्देशित किया। वाटर हार्वेस्टिंग हॉल का उपयोग नहीं होने पर उन्होंने निर्माण और जलकल विभाग के सहायक अभियंताओं को मौके पर तलब किया। निर्देश दिए कि टाउनहॉल परिसर में बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क नहीं किया जाएगा। सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, नौशाद पहलवान, शहजाद के अलावा एई जलकल सुनील कुमार, एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन




-कंपनी बाग की सफाई व्यवस्था में लगाए 10 कर्मचारी


चेयरपर्सन ने कंपनी बाग की नियमित सफाई के लिए 10 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया। यहां पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सफाई कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें