मोरना। साधन सहकारी समिति तिस्सा चुनाव में गांव कम्हेड़ा के जब्बार पुत्र बशीर को निर्विरोध सभापति और राजकुमार पुत्र जगदीश तिस्सा को उप सभापति चुनगया। सभापति और उपसभापति को गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।
शुक्रवार को गांव खोकनी में साधन सहकारी समिति तिस्सा कार्यालय परिसर में चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद और ग्राम विकास अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि सभापति पद पर जब्बार और उप सभापति पद पर राजकुमार को निर्विरोध रुप मेें चुना गया है। जतन खोकनी, जुल्फकार खेड़ी फिरोजाबाद, मुनेश देवी तिस्सा, रामपाल निवादा, तैयब रुड़कली, जाहिदा हसन खेड़ी फिरोजाबाद, तनवीर रुड़कली, मुनेश देवी तिस्सा, राजेंद्र निवादा, रणबीर तिस्सा, शाहनजर खेड़ी फिरोजाबाद, डोली खोकनी, जावेद खेड़ी फिरोजाबाद, मोहम्मद नबी खेड़ी फिरोजाबाद, गुलशेर तेवड़ा समिति सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी सचिव अनिल तिवारी, अशोक, अनुज कुमार आदि रहे।