फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ ने किया दारुल उलूम का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैय्यद मो. शोएब बुधवार को इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने संस्था के मोहतमिम और नायब मोहतमिम से मुलाकात की साथ ही ऐतिहासिक पुस्तकों को देखने के लिए लाइब्रेरी पहुंचे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे दारुल उलूम पहुंचे मो. सैय्यद शोएब ने दारुल उलूम में स्थित पुरानी लाइब्रेरी में जाकर वहां ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अहतमाम (मोहतमिम कार्यालय) में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी तथा मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना अनवारुलहक से मुलाकात की। काफी देर बातचीत करने के बाद सैय्यद शोएब निर्माणाधीन लाइब्रेरी और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्तियों के सिलसिले में उनका सहारनपुर का दौरा था। बहुत पहले से दारुल उलूम में आने की इच्छा थी जिसके चलते वह यहां आएं है। कहा कि यहां का माहौल दिल की सुकून पहुंचाने वाला है।ह इस दौरान अब्दुल हफीज, इकबाल अहमद, मौलाना फरीद मजाहिरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें