फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रप्रभु भगवान का मोक्षकल्याणक मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पीसनो पाड़ा प्रबंध समिति के तत्वावधान में चंद्रप्रभु भगवान का मोक्षकल्याणक उत्साह पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

चंद्रप्रभु भगवान का भव्य मंगल विधान दिगंबर जैन मंदिर पीसनोपाड़ा में संगीतमय प्रस्तुति के साथ आयोजित किया गया। विधान आमंत्रणकर्ता संदीप जैन, शशांक जैन रहे। शुभारंभ शशांक जैन के परिवार ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद श्री जी का जलाभिषेक व प्रक्षालन किया गया। विधान का उद्घाटन अमरचंद सुनील कुमार जैन ने किया। जिनवाणी सिंघासन अशोक जैन परिवार व जिनवाणी वस्त्र जयभगवान जैन परिवार द्वारा अर्पण किया गया। जिनवाणी को विराजमान रामकुमार जैन परिवार द्वारा किया गया। आठ मंगल द्रव्य पवन जैन के परिवार और आठ प्रातिहार्य अतुल जैन परिवार द्वारा किया गया।
मुख्य मंगल कलश मुकेश जैन आढ़ती परिवार द्वारा स्थापित किया गया। कोटा से आए चैतन्य शास्त्री व मधुबन शास्त्री ने आध्यात्मिक भजनों द्वारा विधान कराकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुकेश जैन एडवोकेट, प्रवीण जैन, संदीप जैन, मदन जैन, संजय जैन, गौरव जैन, राजकुमार जैन प्रवक्ता, नीरज जैन प्रवक्ता, अंकित जैन, अजय जैन, गौरव सर्राफ, रजनी जैन, संतोष जैन, शैलबाला जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व निर्देशन कलपेंद्र जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें