फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस मनाया

विज्ञापन
छत्रृपति शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्रांति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी नीतियों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा और नगराध्यक्ष लोकेश सैनी ने छत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा उन्होंने हिंदू साम्राज्य की स्थापना के लिए मुगलों से गोरिल्ला युद्ध लड़े और विजय प्राप्त की। शिवाजी महाराज ही उस दौर में एक मात्र ऐसे राजा थे, जिन्होंने पूरे देश में हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, व्यापार सेना जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला महासचिव राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, रविंद्र कलसनिया, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें