फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित गुलिस्ता-शानू के निकाह से कुटेसरा में जश्न का माहौल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : चरथावल में दृष्टिबाधित दुल्हन गुलिस्ता कुटेसरा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दृष्टिबाधित गुलिस्ता-शानू के निकाह से कुटेसरा में जश्न का माहौल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। यह कहावत दृष्टिबाधित युवक शानू और युवती गुलिस्ता के निकाह होने पर बिल्कुल सटीक बैठता है। ऐसा अनोखा निकाह होने से कुटेसरा में जश्न का माहौल है। सांझ ढलने पर इलाहाबाद से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। ग्रामीणों की भीड़ अनोखी शादी देखने के लिए पूर्व प्रधान याकूब के यहां जमीं रहीं। दूल्हा जगाधरी रेलवे में और दुल्हन दिल्ली पीएनबी में सरकारी जॉब पर है।
विज्ञापन

हरिद्वार जनपद का गांव है मौहम्मदपुर कुन्हारी। लक्सर थाना क्षेत्र के इस गांव के बाशिंदे किसान नूर मोहम्मद- अख्तरी दंपती की बेटी गुलिस्ता बचपन से दृष्टिबाधित है। हौसले के बल पर माता-पिता ने बेटी को दिव्यांग कॉलेज चित्रकूट में पढ़ाकर स्नातक कराया। वहां पर इलाहाबाद के मजदूरी पेशा से जुड़े अख्तर-रईसा बेगम का बेटा भी स्नातक कर रहा था। स्नातक करने के बाद लड़की की नौकरी दो साल पहले दिल्ली पीएनबी में एसडब्लूओ के पद पर लग गई। उसी दौरान कुटेसरा निवासी लड़की के जीजा याकूब ने साली गुलिस्ता के रिश्ते का प्रस्ताव लड़के शानू के सामने रखा, लेकिन उसने सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी की बात कहकर प्रस्ताव ठुकरा दिया, तब लड़का प्राइवेट जॉब में था। करीब सालभर पहले नौकरी जगाधरी वर्कशाप में सहायक के पद पर नियुक्ति हो गई, तो पूर्व प्रधान ने पुन: रिश्ते की बात चलाई। दोनों पक्ष रजामंद हो गए। रविवार को लड़की के जीजा ने कुटेसरा में ही दिन का शादी का कार्यक्रम तय रखा। इलाहाबाद से बरात आने में देर हो गई। शाम को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौलवी ने मुस्लिम रस्मों रिवाज से निकाह संपन्न कराया। ग्रामीण शमशाद त्यागी, भाजपा नेता अरविंद त्यागी आदि ने अनूठी शादी की सराहना की। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें