फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबाराव फूले की 130वीं पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबाराव फूले की 130वीं पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

सैनी कल्याण समिति ने फूले दंपति को भारत रत्न देने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सैनी कल्याण समिति द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबाराव फूले की 130वीं पुण्यतिथि मनाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने फूले दंपती के लिए भारत रत्न देने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सैनी सराय में कार्यक्रम में समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबाराव फूले दलितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फूले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनी। ज्योतिबाराव फूले ने अनेक साहित्य व किताबें लिखीं। जिलाध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि ज्योतिबाराव फूले ने हमेशा पाखंड, कुरीतियों, आडंबर, दास प्रथा और जाति विद्वेश के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अनेक विद्यालय खोले जिनमें गरीब, दलित, पिछड़ों व शोषित वर्ग को निशुल्क शिक्षा दी जाती रही। अध्यक्षता मांगाराम सैनी व संचालन मिंटू सैनी ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र सैनी, डा. संदीप सैनी, विकास सैनी, डा. राजेश्वर सैनी, संजय सैनी, महेश कुशवाह, सोनू सैनी, अरूण सैनी, सेठपाल, देवेंद्र, नीरज, कुलदीप, शिवकुमार, पंकज, रमेश व राजकुमार सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें