फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे से मनाएं ईद का त्योहार : डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ईद उल फितर के संबध में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप ईद- उल- फितर को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ली। डीएम ने कहा कि भाईचारे से त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी साथ मिलकर त्योहारों को मनाएं और भाईचारे की मिसाल दें। शांति समिति का पुनर्गठन कराने के निर्देश दिए और विभिन्न संप्रदाय के गणमान्य लोगों को समिति में शामिल कराए जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। एसएसपी ने कहा कि जहां जरूरी लगे, बैरियर लगाने की व्यवस्था करें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। शांति समिति के सभी सदस्य सक्रिय रहें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, गौहर सिद्दीकि, कृष्ण गोपाल, राकेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें