प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी। डीएम और एसएसपी ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने गंगनहर पुल पर पहुंचकर एसडीएम व सीओ से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शासन के आदेश पर प्रशासन इस बार कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलकनंदा पुल से लेकर जीटी रोड पर कई सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। गंगनहर पुल के पास नगरपालिका की ओर से सहायता कैंप खोल दिया गया है।
इस कैंप में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार दोपहर को डीएम राजीव शर्मा व एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। गंगनहर पुल पर कुछ देर के लिए रुककर डीएम व एसएसपी ने एसडीएम अतुल कुमार व सीओ डा. राजीव कुमार से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद डीएम व एसएसपी हाइवे से मुख्यालय की ओर निकल गए।
भैंसी में 36वां विशाल भंडारा
खतौली। गांव भैंसी में जीटी रोड पर स्थित शिव मंदिर में इस बार 36वां कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। पंडित राजू शास्त्री ने विधिविधान से हवन पूजन कराया। यज्ञमान नीटू अहलावत रहे।
शिविर का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष भोपाल सिंह व प्रधान सुनील अहलावत ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक अनिल कुमार वर्मा, मनोज अहलावत, धर्मवीर, बबलू शर्मा, छोटू, कुलदीप सिंह, सेठे शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद धीमान, रामेश्वर, राजेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।