फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गेट पर फायरिंग में सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं मिली मदद  

Thu, 13 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल का लोगो।
विज्ञापन
जेल गेट पर बंदीरक्षक पर फायरिंग करने के मामले में कप्तान के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात में दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने दोबारा से जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रिकार्डिंग में कोई खास क्लू पुलिस को नहीं मिल पाए हैं। वादी द्वारा रंजिश की बात से इंकार करने के बाद भी जेल अफसरों ने कई बंदियों को रडार पर लिया है।       
विज्ञापन


जेल गेट पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे बंदीरक्षक नंदकिशोर ड्यूटी पर जा रहा था, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसके ऊपर फायर कर दिया। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे थे। कप्तान के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बंदीरक्षक नंदकिशोर की ओर से दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह गेट के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर वह पलटा तो देखा कि तो आरोपी तमंचे को अंटी में लगाकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गई है। पुलिस टीम ने गेट पर लगे कैमरे की फुटेज को घंटों खंगाला।
विज्ञापन


रिकार्डिंग में कोई खास क्लू पुलिस को नहीं मिल पाया है। वादी द्वारा किसी से रंजिश नहीं होने की बात करने के बाद भी अफसरों ने भीतर कई बंदियों से घटना को लेकर पूछताछ की। जेलर राजेश सिंह ने बताया कि मामला बंदीरक्षक पर हमले का दिखाई नहीं दे रहा है, फिर भी पुलिस के सहयोग से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पता लगाया जाएगा कि किसने और क्यों फायर किया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें