फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर से सीसीटीवी कैमरे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के बाहर से सीसीटीवी कैमरे चोरी
विज्ञापन

खतौली। नगर में व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। मुख्य मार्केट बिद्दीवाड़ा से एक सप्ताह में दो व्यापारियों की दुकानों के बाहर से सीसीटीवी कैमरे चोरी होने के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर रात में बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की है कि कोई न कोई गिरोह बाजार में बड़ी वारदात करने की फिराक में हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार रात असलम मलिक की दुकान न्यू लिबास से सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया गया है। इससे पहले सराफ संजय वर्मा की दुकान के बाहर लगा कैमरा भी चुरा लिया गया था। दो दिन पहले ही एसडीएम, सीओ ने व्यापारियों की बैठक कर सुरक्षा के लिहाज से दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, अलार्म आदि व्यवस्था किए जाने की बात कही थी। जागरूक व्यापारियों ने पहले से ही अपनी दुकानों के अंदर तथा बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। दुकान के बाहर से सीसीटीवी कैमरे चोरी होने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने थाने में तहरीर देकर सीसीटीवी कैमरे चोर को पकड़ने की मांग की। उधर, पुलिस ने भी जल्द चोरों को पकड़े का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें