फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे सीबीएसई छात्र, आज से होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-700 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ स्कैन की गई उत्तर पत्रिकाओं की दोबारा जांच का मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करा सकेंगे। 12वीं के छात्र 21 से 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 700 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ स्कैन की गई उत्तर पत्रिकाओं की दोबारा जांच का मौका मिलेगा।
एसडी पब्लिक स्कूल की निदेशक और पूर्व ड्रिस्टिक्ट सीबीएसई कोआर्डिनेटर चंचल सक्सेना का कहना है कि यह नोटिस इसलिए जारी किया गया है ताकि अगर किसी छात्र की कॉपी जांच में कोई गलती रह गई हो, तो वह उसे सुधारने के लिए आवेदन कर सकता। भले ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कई बार की जाती है, फिर भी मानवीय गलती की संभावना बनी रहती है। इसलिए बोर्ड ने छात्रों को यह अधिकार दिया है कि वह अपनी स्कैन की गई कॉपी देख सकें। इसके बाद 28 मई से 30 जून 2025 तक मार्क्स वेरीफिकेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं के छात्रों के लिए 27 मई से 2 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा 10 के लिए 500 प्रति विषय शुल्क के साथ आवेदन लिए जाएंगे। छात्र cbse.gov.in पर जाकर पुनर्मूल्यांकन, अंक सुधार और आंसर बुक की स्कैन कॉपी प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें