मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने मूल दस्तावेज नहीं मिलने पर साक्ष्य की प्रक्रिया रोकने की बात कही। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने एसपी से पूछा है कि दस्तावेज कहां गुम हुए और इसके बाद सीबीआई ने क्या किया। प्रकरण की अगली सुनवाई दो जून को होगी।