फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवराज की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पत्नी और साले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। झबरपुर स्थित ससुराल में आए एक शिवराज की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिक दर्ज कर ली है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
उत्तराखंड के खानपुर स्थित गोरधनपुर गांव का निवासी दिव्यांग शिवराज उर्फ बिट्टू मंगलवार को अपनी पत्नी रूपा को लेने पुरकाजी थाना क्षेत्र के झबरपुर गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। पत्नी के मायके वालों ने उसे बाद में ले जाने को कह दिया। इस बात पर ससुराल वालों से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद शिवराज अपने घर के लिए चल दिया । गंभीर हालत में रात के समय शिवराज गांव के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। ससुराल वालों ने उसे पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को मृतक के पिता देवराज की तहरीर पर पुलिस ने रूपा, मनीष और अशोक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया।

वर्जन
तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। - विनय द्विवेदी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें