फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश में अभिरक्षा से फरार आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जनपद के थाना एरिलोवा से 20 दिन पूर्व फरार हुए आरोपी सद्दाम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से संदिग्ध बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी सद्दाम को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जनपद के थाना एरिलोवा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में करीब एक माह पूर्व गिरफ्तार किया था। कोर्ट ले जाते समय करीब 20 दिन पूर्व आरोपी सद्दाम पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आंध्रप्रदेश पुलिस ने इस संबंध में बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी के लिए आग्रह किया था, जिसके बाद से बुढ़ाना पुलिस भी सद्दाम की तलाश में थी। एसओ ने बताया कि रविवार सुबह चेकिंग के दौरान तितावी थाना पुलिस ने मुकंदपुर पुलिया पर संदिग्ध बाइक पर आ रहे युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे धरदबोचा। आरोपी के पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजते हुए आंध्रप्रदेश पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें