फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में मंदिर का दानपात्र तोड़ा, हजारों की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कवाल में मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल के मंदिर से बृहस्पतिवार की रात्रि में चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपयों की नगदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं ने दानपात्र का ताला टूटा हुआ देखा, तो कमेटी को इसकी खबर की। चोरी की घटना की खबर सुनते ही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव कवाल में मां भगवती का मंदिर स्थित है। मंदिर परिसर में दानपात्र लगा हुआ है। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने मंदिर में घुसकर वहां रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी दस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दानपात्र का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी को दी। सूचना पर मंदिर कमेटी के लोग मंदिर पहुंचे और कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें