- आयुर्वेदिक दवा बनाने की फैक्टरी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक के पास रहने वाले सतीश मलिक व सुनील चौधरी की दवा फैक्टरी में चोरी कर ली गई। चोर घर से लाइसेंसी रिवाल्वर व 30 हजार रुपये, फैक्टरी से 15 हजार रुपये ले गए। पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक पर बसपा कार्यालय के सामने कॉलोनी में सतीश मलिक का आवास है। वह बुधवार रात में परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। लगभग बारह बजे एक चोर घर की बाउंड्री फांद कर अंदर जा घुसा। इसके बाद चोर घर में रखी अलमारी का कुंडा तोड़ कर लाइसेंसी रिवाल्वर, वहां रखे रुपये चोरी कर ले गया। इसी चोर ने सुनील चौधरी की आयुर्वेदिक दवा बनाने की फैक्टरी का ताला तोड़ कर कार्यालय में रखे लगभग 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी दोनों ही पक्षों को सुबह के समय हो सकी। सुबह सूचना देने पर पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। पत्रकार सतीश मलिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया चोर
सतीश मलिक ने बताया कि चोर बाउंड्री फांद कर घर में घुसा। दूसरी मंजिल पर बनी खिड़की के माध्यम से अंदर घुसा, वह नशेड़ी युवक है, जो दूसरी मंजिल की गैलरी में सीसीटीवी फुटेज में नशे वाली पॉलीथिन सूंघता दिखाई दिया।