फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौलाना ने कांवड़ियों को आतंकी और नशेड़ी बताने वाला दिया था विवादित बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ियों को आतंकी, नशेड़ी होने का विवादित बयान देने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर कांवड़ियों के साथ शिव चौक पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन देकर कहा गया कि मौलाना ने कांवड़ियों को आतंकी व नशेड़ी बताते हुए विवादित बयान दिया है । यह बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला, दंगे कराने का प्रयास, देश की शांति व अखंडता को खतरे में डालने का प्रयास करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा था कि मौलाना का बयान देश के सामाजिक ताने-बाने, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय अखंडता को छिन्न-भिन्न करने का एक सुनियोजित प्रयास है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें