मुजफ्फरनगर निवासी महिला महेंद्री ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर निवासी महिला महेंद्री ने कोर्ट के आदेश पर भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी मनीष ऐरन और उसके परिवार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला महेंद्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी मनीष ऐरन, उनके भाई संदीप ऐरन, भाभी श्रुति ऐरन, पुत्र देवांक ऐरन और मां प्रभा ऐरन के खिलाफ दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व मीरापुर क्षेत्र में गांव सम्भलहेड़ा में मारपीट करने और लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद