फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विलायत नगर प्रकरण में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज, आठ को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम के सामने दो पक्षों में हुआ था पथराव
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों पर किए मुचलके पाबंद

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कुएं पर अतिक्रमण को लेकर विलायत नगर में मंगलवार को दो पक्षों में हुए पथराव के मामले में दोनों ओर से 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही दोनों पक्षों के आठ लोगों का चालान भी किया।
गांव विलायतनगर (नया गांव) में मंगलवार को कुएं पर अतिक्रमण को लेकर कानूनगो और लेखपाल के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले थे। पथराव भी हुआ था। दोनों ओर से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में एक पक्ष के रमेशचंद ने गांव के ही मदन, सचिन, अजय, गुड्डू, केहर सिंह, मोहित पर धारदार हथियार, लाठी डंडों और ईंट पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की पिंकी ने गांव के ही निशू, रीनू, बालकिशन, संतराम, रोहित, आदेश, मनोहर पर धारदार हथियार आदि से हमला करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मदन, सचिन, केहर सिंह, रोहित, मनोहर सहित आठ आरोपियों का चालान किया गया है। दोनों पक्ष के कई लोगों का मुचलका पाबंद भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें