रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव से तीन युवक किशोरी को जबरन कार में डालकर ले गए। पीड़िता की माता ने तीन नामजद सहित एक अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत शुक्रवार को वह अपनी बेटी और बहन के साथ ईद की खरीदारी करने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर खतौली जा रही थी। जब वह गंग नहर पटरी पर पहुंचे, तो वहां एक कार आकर रुकी और उसमें सवार जैद, साकिब समद और एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जैद को गिरफ्तार कर लिया।