सात माह बाद आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस ने सात माह पूर्व हुई एक युवक की मौत की घटना में मृतक की मां की तहरीर पर उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गत वर्ष 27 अगस्त को कस्बे के मौहल्ला उत्तरी चमारान निवासी गुलनवाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें मृतक की मां संजीदा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मृतक के ससुरालियों पर झूठे मुकदमे में फंसाकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर मृतक की पत्नी गुलिस्तां व उसके साले शाहनवाज, हफीजुर्रहमान वबचशद और गुलबहार निवासी गांव श्रीचंदी थाना भगवानपुर उत्तराखंड के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कस्बा निवासी संजय गुप्ता की तरफ से दीपक निवासी मौहल्ला जाटान पुरकाजी व दा अज्ञात लोगों के विरूद्ध उधार दिए गए डेढ़ लाख रुपये वापस मांगने पर घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।