फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुुखार से दो लोगों ने दम तोड़ा

Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुखर से मरीज की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चौकड़ा गांव के राशन डीलर बुजुर्ग दिव्यांग जयप्रकाश कश्यप की बुखार से मौत हो गई। वहीं मोरना में बुखार से युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जयप्रकाश को बुखार आया था। हालांकि उनके गले में काफी दिनों से इंफेक्शन था। इसका इलाज चल रहा था। अचानक बुखार आने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले चरथावल डॉक्टरों को दिखाया। हालत में सुधार नहीं होने पर पीड़ित को मुजफ्फरनगर में निजी चिकित्सक को दिखाया गया। उपचार के दौरान ही मंगलवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। 

ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी का कहना है कि डीलर की मौत की सूचना आपूर्ति विभाग को भेज दी है। वहीं मोरना में गांव चौरावाला निवासी विकास (17) पुत्र कृष्णपाल की बुखार के कारण मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार से पीड़ित एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी राहत कार्य नहीं किए जा रहे हैं। गांव के ही मूसा, दीपक, शास्त्री, रजत, नाजिम, विमलेश, नाजमा आदि बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. संजीव ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते हर स्थान पर कैंप लगाना संभव नहीं है। कैंप नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें