फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
खतौली में जीटी रोड पर आपस में टकराई कारें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जीटी रोड पर दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों कारों में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के इस्लामाबाद भूड़ निवासी वकील अहमद पत्नी वसीमा व बेटे साहिल के साथ कार में किसी काम से मुजफ्फरनगर गया था। रविवार सुबह पूरा परिवार घर लौट रहा था। जैसे ही वह खतौली में रतन वाटिका के पास पहुंचा, सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में वकील अहमद, वसीमा व साहिल के साथ ही दूसरी कार में सवार गाजियाबाद निवासी विवेक चौधरी भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, विवेक चौधरी शराब के नशे में था, जिसके चलते हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने सड़क के बीच खड़ी दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क किनारे लगवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें