फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी वाटिका में पकड़े युवक-युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी वाटिका में पकड़े युवक-युवती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में घूमने के बहाने युवती को लेकर पहुंचे दूसरे वर्ग के युवक को लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया। युवक ने हिंदू नाम रखकर युवती से प्रेम संबंध बनाए थे, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में रविवार सुबह एक युवक-युवती घूमने के लिए पहुंचे। युवती के साथ एक छोटा बच्चा भी था, जबकि युवक की पीठ पर एक बैग लटका हुआ था। युवक के हाव-भाव देख चौकीदार ने उसे रोककर उसका नाम पूछा। शक होने पर चौकीदार ने पार्क में घूम रहे लोगों को बुला लिया, जिसके बाद युवक के बैग की जांच की गई तो उसमें से एक वर्ग के लोगों द्वारा लगाई जाने वाली टोपी मिली। इस पर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गढ़ी सरवट निवासी रागिब बताया। पूछताछ में युवती का कहना था उसने अपना नाम पंकज बताकर उससे संबंध बनाए थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की गई, तो उसमें बड़ी संख्या में युवतियों से मेसेज व व्हाट्सएप चैटिंग के साक्ष्य मिले। युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर भी 22 युवतियों से चैटिंग के साक्ष्य मिले। हैरत की बात यह कि चैटिंग वाली सभी युवतियां एक वर्ग से संबंधित हैं। आरोपी विभिन्न हिंदू नाम रखकर चैटिंग कर रहा था। यह देख लोगों ने युवक पर धर्मांतरण के इरादे से युवतियों से चैटिंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस युवक-युवती को थाने ले गई। वहां युवती के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी रागिब का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें