फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार पलटी, महिला की मौत

Wed, 04 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क पर पलटने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला खिड़की से निकलकर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य महिला और बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मेरठ के मोहल्ला हाशिमपुरा निवासी नईमुद्दीन पुत्र एजाज अली मंगलवार को कार से पत्नी रेशमा उर्फ शन्नो (45), रेशमा पत्नी इमरान (27), बेटे उवेश (12), बेटी माइरा (4), शाना (10) को साथ लेकर मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार को खुद नईमुद्दीन चला रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के पास तेज रफ्तार पर चल रही गाड़ी के अचानक पिछले दोनों टायर फट गए।

टायरों के फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए पलट गई। इस दौरान कार की खिड़की से निकलकर रेशमा उर्फ शन्नो सड़क पर जा गिरी। सड़क में सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार चालक और महिला समेत सभी बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन


महिला और बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई में नहीं पलटी, अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना रतनपुरी पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर शव को परिजनों को सौंप दिया।            

तीन दिन में तीन की मौत
एनएच-58 खूनी हाईवे बनता जा रहा है। नए साल के दो दिनों में हाईवे पर महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एक जनवरी की रात को स्विफ्ट कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई थी। जिसमें सवार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी संदीप और गांव के दोस्त चालक गुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। गांव में सवार मृतक संदीप की पत्नी रेणु और बड़ा भाई मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीन जनवरी को मेरठ निवासी नईमुद्दीन की टायर फटने से पलटी गाड़ी से उसकी पत्नी रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार परिवार की महिला और बच्चों सहित पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें