फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर टकराई, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर किसी वाहन से टकरा गई। कार सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहरादून निवासी सुषमा उपाध्याय अपने पुत्र अभिनव उपाध्याय के साथ कार से शनिवार की सुबह दिल्ली जा रही थी। कार में अभिनव की पत्नी दीक्षा, प्राची व बालक भी मौजूद था। नेशनल हाईवे पर गांव भैंसी कट के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दूसरे अज्ञात वाहन से जा टकराई। कार के टकराने से उसमें सवार सुषमा उपाध्याय घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को वापस भेज दिया। इसके बाद कार सवार दिल्ली की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें