फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में पलटी, महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
कार दुघर्टना में महिला की मौत के बाद सीएचसी में रोती बिखलती परिवार की महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित काली नदी के पुल पर बुधवार को कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दुघर्टना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेलवे रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा (रेती चौक) निवासी खुर्रम अपनी पत्नी शबनम (32) का इलाज कराने के लिए उत्तराखंड के गांव गोकलपुर कार से जा रहा था। शाम करीब छह बजे वह दुगचाड़ी गांव के समीप काली नदी के पुल पर पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें शबनम और खुर्रम घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल खुर्रम को उपचार के लिए रेलवे रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जबकि शबनम को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि दुर्घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरम है। देर शाम तक शव सीएचसी में रखा था। वहीं, चिकित्सकों ने खुर्रम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। उधर, दुघर्टना में महिला की मौत के बाद खुर्रम के घर पर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें