फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
खतौली में हाइवे पर खाई पलटी कार को देखती पुलिस व राहगीर। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाइवे पर कोहरे के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में बच्चों समेत छह लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बुधवार को हरिद्वार निवासी एक ही परिवार के राकेश उसकी पत्नी सुधा, बेटा अभय, देवर राहुल, भतीजी राखी और बेटी सिमरन के साथ दो बच्चे समेत पूरा परिवार जाइलो कार में सवार होकर बुलंदशहर में रिश्तेदार के शादी समारोह में जा रहे थे। कार को राकेश चला रहा था। इस दौरान जैसे ही कार नेशनल हाइवे पर स्थित भैंसी कट के समीप पहुंची, तभी चालक को सुबह के समय में घना कोहरा होने की वजह से विपरीत दिशा से आ रहा वाहन दिखाई नहीं दिया। कार सामने से आ रही कार से टकराकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटते हुए खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन द्वारा खाई से निकलवाया। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें