जानसठ। जाट महासभा की बैठक में पानीपत फिल्म का विरोध किया। बैठक में चेतावनी दी कि फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया और फिल्म दिखाने की कोशिश की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
बुधवार को डाक बंगले पर जाट महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जाट महासभा के अध्यक्ष एलडीबी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने कहा कि पानीपत फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि फिल्म को जनपद के सिनेमाघरों में दिखाने की कोशिश की तो जाट महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि महाराजा सूरजमल एवं जाट समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई तो जाट महासभा उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जाट महासभा ने फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में विनोद कुमार, चंद्रप्रकाश, इकबाल सिंह, अशोक कुमार, अंकुर काकरान, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, अनिल राठी, विनय पंवार, पवन अहलावत, सुरेंद्र राठी, प्रधान चंद्रशेखर, संजय राठी मौजूद रहे।