फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराई कार, घटना में भाई- बहन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 09 Mar 2023 01:57 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

देर शाम वापस लौटते वक्त फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गेट के पास उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों बहन- भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में दुल्हेंड़ी पर निकलने वाली झांकियां देखकर बड़ौत लौट रहे भाई-बहन की हादसे में मौत हो गई। कार सवार परिवार के दो सदस्य गंभीर घायल है।

विज्ञापन

बड़ौत निवासी अमन (23) अपनी बहन खुशी (16) के साथ सिसौली में अपनी बुआ के घर दुल्हेंड़ी पर निकलने वाली झांकियां देखने के लिए आए थे। देर शाम वापस लौटते वक्त फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गेट के पास उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों बहन- भाई की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत साइड पर खड़ी हुई थी। कार सवार एक महिला और किशोरी गंभीर घायल है। दोनों को बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें