फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज सुबह छह से बारह बजे तक बंद रोडवेज बसों का संचालन रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर बुधवार को सुबह के समय छह बजे से दोपहर बारह बजे तक परिवहन निगम की बसों (रोडवेज) का संचालन बंद रहेगा। दोपहर बाद सभी बसों का संचालन पूर्व की भांति शुुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि कर्मचारियों को होली मनाने के मद्देनजर बसों का संचालन छह घंटे के लिए बंद रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम की 138 और अनुबंधित 45 बसों के दो दो फेरें बढ़ाए गए हैं। सभी बस कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वह यात्रियों को सुविधा देने में लापरवाही न बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें