फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, बैंक मैनेजर सहित दो की मौत

Tue, 24 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शहर में रविवार रात दो जगहों पर कारों के डिवाइडर से टकराने पर बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।       
विज्ञापन


सिविल लाइन के साउथ सिविल लाइन निवासी नरेंद्र सिंह अपने किरायेदार गोवर्धन सिंह पुत्र सोवन सिंह और एक अन्य साथी संजय वर्मा के साथ देर रात कार से कहीं से वापस घर लौट रहे थे। सहारनपुर बस स्टैंड के पास कार डिवाइडर से टकरा गई और तीनों उसमें फंसकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गोवर्धन सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक गोवर्धन सिंह बोपाड़ा गांव की ओबीसी शाखा में प्रबंधक थे। घायल संजय भी बैंककर्मी बताया जा रहा है। 

उधर, दूसरी ओर दक्षिणी सिविल लाइन निवासी रॉकी कार से देर रात रुड़की रोड स्थित बैंक्वेट हाल में चल रहे शादी समारोह में गया था। वापसी के दौरान उसकी कार भी डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रॉकी को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिचित और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें