फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने युवती को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने युवती को अगवा किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव कछौली में कार सवार युवकों ने युवती को अगवा कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों की तलाश के बावजूद न तो कार का सुराग लग पाया और न युवती का।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली में मंगलवार शाम एक कार में दो युवक एक युवती को जबरन बैठाकर ले जाते देखे गए। ग्रामीणों के अनुसार युवती कार सवार युवकों के चंगुल से छूटने की जद्दोजहद कर रही थी। यह देख ग्रामीण कार की घेराबंदी में लग गए। इसी दौरान एक बार युवती चलती कार से नीचे भी कूद गई, लेकिन जब तक ग्रामीण उस तक पहुंचते, आरोपी युवती को फिर से कार में जबरन खींच ले गए। इसके बाद कार शहर की ओर तेजी से फरार हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर एसएसआई मनोज कुमार तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शहर क्षेत्र में कार की तलाश में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन घंटों की तलाश के बावजूद न तो कार का सुराग लग पाया और न ही उक्त युवती का। मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा रहीं हैं, जल्द ही युवती के साथ ही कार सवार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें