फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ को जिले में डिजिटल सिग्नेचर अभियान शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने तहसील परिसर जानसठ से जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डिजिटल सिग्नेचर अभियान का शुभारंभ किया। एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर एवं प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं बालिका सुरक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन

डीएम ने ऑनलाइन वेबसाइट पर डिजिटल सिग्नेचर कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में महिला मुद्दों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, समाज में लिंग समानता स्थापित करना इत्यादि के प्रति जागरूकता लाना है। अभियान के अंतर्गत जानकारी प्रदान करने, शपथ ग्रहण करने तथा डिजिटल हस्ताक्षर कर अभियान का हिस्सा बनने के लिए वेब लिंक https://www.dpomzn.com/ पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध शपथ ग्रहण कर उसके नीचे फार्म को भरकर ऑनलाइन हस्ताक्षर करना है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि आमजन में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जा सके तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश का प्रचार-प्रसार हर घर एवं हर व्यक्ति तक हो सके। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुशफेकीन, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी, जिला समन्वयक शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें