फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज-कैंटर की भिड़ंत में चालक की मौत

Wed, 11 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला के पास पेट्रोल पर बंद खड़ी कैंटर गाड़ी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। कैंटर आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। जिससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के पास खड़े दो लोग बाल-बाल बच गए, जबकि बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव दरकावदा निवासी चालक इरशाद (27) पुत्र अस्मान मंगलवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली से कैंटर गाड़ी में माल लादकर गांव भंगेला के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास आकर रुक गया।

कैंटर में दिल्ली से बैठकर आए माल के मालिक चेतराम और अंकुश गाड़ी से नीचे उतरकर चाय पीने के लिए चल दिए। इसी दौरान मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो की तेजी से आ रही बस ने कैंटर गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे कैंटर आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कैंटर चालक इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बराबर में नीचे खड़े चेतराम, अंकुश बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


टक्कर लगने से रोडवेज बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें